छत्तीसगढ़ Balrampur

अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी, राजपुर पुलिस कर रही है जांच

Posted on Jun 23, 2024 03:01 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी, राजपुर पुलिस कर रही है जांच

राजपुर :-  राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलमाकला में एक युवती ने घर के एक कमरे के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, युवती ने किस कारण से फांसी लगायी है उस कारण का अभी तक पता नही चल पाया है, फिलहाल राजपुर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। आज दिनांक 22 जून 2024 के दरमियानी रात मृतिका शिलावती पिता रविन्द्र कुजूर उम्र 19 वर्ष ने शाम रात का खाना खाकर अपने घर के परछि में सो गयी थी रात करीब 12/00 बजे मृतिका का भाई घर आँगन तरफ़ घुमा फिरा तब तक शिला कुजुर ठीक थी। सुबह होने पर पता चला कि शिला कुजुर घर के परछि से लगा हुआ बिना दरवाजा लगे एक कमरे के अंदर लकड़ी के मयार में अपनी चुनरी को फाँसी का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर रात्रि 12 से 5 बजे के बीच में आत्मा हत्या कर ली। मृतिका की भाई के सूचना पर मर्ग इंवेस्टीगेशन चाक कर पंचनामा विवेचना में लिया गया है। राजपुर पुलिस अब तक के विवेचना में घटना स्थल से प्राप्त मोबाइल फ़ोन जिसे मृतिका उपयोग करती थी को एवं मृतिका की मृत्यु पूर्व लेख की हुई कापी पुस्तक को जप्त कर मृतिका के मौत के कारणो के सम्बंध में विवेचना पतासाजी कर रही है जप्त शुदा मोबाइल फोन का डेटा वर्तमान में ऐक्टिव नहीं होने से सायबर सेल का मदद लेकर पड़ताल की जा रही है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment