Posted on Jun 24, 2024 08:42 AM
अंबिकापुर: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में रविवार को मानसून के सक्रिय होने की घोषणा कर दी है। विभाग की घाेषणा के अनुरूप क्षेत्र में मानसून की सक्रियता नजर नहीं आई। आसमान में बादलों की आवाजाही रही लेकिन वर्षा नहीं हुई। माना जा रहा है कि दो दिन पूर्व देर शाम सरगुजा के कई इलाकों में हुई तेज वर्षा मानसून की दस्तक थी। इसकी घोषणा मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को की है। इस बार मानसून का सरगुजा संभाग में एक सप्ताह के विलंब से प्रवेश हुआ है। सामान्य स्थिति में 15 जून के आसपास उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसूनी वर्षा आरंभ होती है। इस बीच मानसून के सक्रिय होने के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में सरगुजा संभाग में व्यापक वर्षा की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में हो रही छिटपुट वर्षा के बाद वातावरण में उमस बढ़ गई है। धूप निकलने के बाद स्थिति और बेचैन कर देने वाली बन रही है।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 21 जून की स्थिति से आगे बढ़ कर लगभग सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से तथा मध्यप्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों तक प्रभावी हो गया है। रविवार को मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपिपला, उज्जैन, विदिशा, सीधी, चाईबासा, हल्दिया, पाकुर, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ पर मानसून की प्रारंभिक हवाएं पिछले दो दिनों से प्रभावी रही हैं और अब ये हवाएं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार की ओर अग्रसर हैं। आने वाले दो तीन दिनों में खाड़ी में बन रही अनुकूल परिस्थितियों से 26–27 जून के आसपास दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ घने बादलों की आवाजाही के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना है।
जून में औसत से काफी कम वर्षा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में इस बार जून माह में औसत से काफी कम वर्षा हुई है। बता दें कि मानसून काल जून से सितंबर तक माना जाता है। इस दौरान होने वाली वर्षा मानसूनी होती है। अंबिकापुर में जून माह की औसत वर्षा 221 मिमी है। इस वर्ष अभी तक सिर्फ 48 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानी भट्ट के अनुसार आने वाले एक सप्ताह के दौरान अच्छी वर्षा की संभावना है इससे इस माह वर्षा की कमी काफी हद तक पुरी हो जाएगी।
अंबिकापुर में मानसून की दस्तक
2020 - 14 जून
2021 - 13 जून
2022 - 17 जून
2023 - 24 जून
2024 - 23 जून
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News