छत्तीसगढ़ Raipur

लाखों रूपए से भरे एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए चोर

Posted on Jun 24, 2024 03:14 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


लाखों रूपए से भरे एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए चोर

रायपुर :- राजधानी के नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरोरा में चोर ने एटीएम मशीन को नहीं खोल पाया तो पैसे सहित पूरे मशीन को ही उखाड़कर ले गया। बताया जाता है कि एटीएम में 4 लाख 63330 रूपए था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चोरी हुई एटीएम के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरोरा में शुक्रवार-शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने रोड किनारे लगे इंडिया वन एटीएम मशीन उड़ा ले गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तिल्दा-नेवरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीएसपी केशरी नंदन ने बताया कि एटीएम में 4 लाख 63330 रुपए थे। इंडिया वन एटीएम कंपनी द्वारा देखरेख की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चारों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment