Posted on Jun 26, 2024 03:08 PM
रायपुर :- जिले में आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2024 में दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों पर यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। 9 जुलाई दिन मंगलवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फ़रफ़ौद से प्रारंभ होगी। अभनपुर 5 जुलाई दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलौद, 7 अगस्त को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरवैया में, 22 अगस्त दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में, 4 सितंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (उत्तर) में इसी प्रकार 19 सितंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंद्रीय में, 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारागांव में 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में, 6 नवंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम बहनाकाड़ी में, 21 नवंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरकेरा में, 5 दिसंबर दिन गुरुवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मांढर में, 19 दिसंबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद में उपरोक्त शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथि को पूर्वांह 11 बजे से किया जाना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने शिविर का आयोजन की जानकारी हेतु प्रत्येक ग्राम कोटवारों के द्वारा गांव में आसपास के साप्ताहिक बाजारों में मुनादी करते रहने का निर्देश दिया है ताकि शिविर स्थल की जानकारी समय पूर्व सभी ग्रामीणों को हो सके। शिविर में आवेदन प्राप्त करने का समय 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है तथा दोपहर 2 बजे के बाद आवेदन पत्रों का निराकरण की समीक्षा की जाएगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News