Posted on Jun 26, 2024 03:14 PM
बिश्रामपुर:- सोमवार रात दतिमा गांव में गो मांस खाने रखने की जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आरोपितों के घर पहुंचकर हंगामा मचाया। बजरंग दल के कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि लक्ष्मी नारायण सारथी समेत दूधनाथ व टार्च सारथी गो मांस खाने के लिए लेकर घर में रखे है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के भूषण बघेल समेत अविनाश यादव, राजेश यादव, ओमप्रकाश यादव की टीम ने आरोपितों के घर पहुंचकर पालीथिन में रखा मांस देखकर हंगामा मचाते हुए करंजी पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल कार्यकर्ता भूषण बघेल की रिपोर्ट पर करंजी पुलिस ने आरोपित लक्ष्मी नारायण सारथी समेत दूधनाथ सारथी एवं टॉर्च सारथी के विरुद्ध धारा 153 (ए), 295 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित लक्ष्मी नारायण सारथी 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि आरोपित दूधनाथ मृत गौवंश के मांस को लेकर आया था। करंजी पुलिस मामले के फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News