छत्तीसगढ़ Balrampur

गले हुए सोने के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Posted on Jun 26, 2024 03:20 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


गले हुए सोने के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

राजपुर:-  लगभग तीन माह पूर्व राजपुर के महुआपारा स्थित घर में लाखों की चोरी की घटना में संलिप्त अंतरराज्यीय आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित सैफ अली (28) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के फिल्टर टोला कोतमा का रहने वाला है। उसने कोतमा के ही रहने वाले मो साकिर ( 38) के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित की थी। मो साकिर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था।आरोपित सैफ अली के पास से पुलिस ने गलाया हुआ सोना बरामद किया है। चोरी के सोने के जेवरातों को उसने गला दिया था।पुलिस के अनुसार राजपुर के महुआपारा निवासी अमित कुमार सिन्हा मां का उपचार कराने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दिल्ली गया हुआ था। बीते 21 मार्च 2024 को उनके घर से सोने चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ली गई थी। घटनास्थल से लेकर आसपास के सीसी कैमरों की जांच की गई। जांच में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मो० साकिर को गिरफ्तार किया था। उसने अपने साथी सैफ अली के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था। पुलिस सैफ अली की लगातार खोजबीन कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आरोपित सैफ अली ने मो साकिर के साथ मिलकर मारूती जेन कार से घटना कारित की थी। उसने स्वीकार किया कि राजपुर आकर ताला बंद घर का तलाश कर चोरी की थी।

आरोपित सैफ अली से 22.600 ग्राम सोना बरामद किया गया है। सोने के जेवरातों को गला कर उसने रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मो साकिर तथा सैफ अली कोतमा मध्यप्रदेश के निवासी है। ये दोनों शातिर चोर है। इनके द्वारा कई राज्यों में चोरी की घटना कारित की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, नन्हेश्वर, नरेन्द्र कश्यप, साइबर सेल बलरामपुर मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राजकमल सैनी, राजकिशोर, हरी डनसेना पैकरा सक्रिय रहे।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment