Posted on Jun 27, 2024 02:31 PM
मौसी ने खोली पोल, आधी रात भाभी से करती थी इश्कबाजी
नई दिल्ली :- जिस मां ने उसे जन्म दिया, उसने उसी को गला घोंटकर मार डाला। जिस भाई के हाथ पर उसने राखी बांधी, उसने उसी भाई का बेदर्दी से खून बहा दिया। उसके हाथ अपनी उस मां की जान लेते हुए भी नहीं कांपे, जिसके साथ रील्स बनाकर वो अपने यार-दोस्तों के साथ शेयर करती थी। हरियाणा के यमुना नगर डबल मर्डर केस की सच्चाई बेहद खौफनाक है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि घर की इकलौती बेटी इतनी बड़ी साजिश कैसे रच सकती है। वारदात को 72 घंटे बीत चुके हैं और अपनी मां के साथ-साथ सगे भाई की हत्या करने वाली काजल को लेकर अब उसकी मौसी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में हत्या वाले दिन यानी 23 जून को ही इस बात का खुलासा हो गया था कि 27 वर्षीय काजल एक समलैंगिक लड़की है और उसे बचपन से ही लड़कों की तरह रहने का शौक था। काजल के भाई राहुल की दो शादी हुई थी। मंगलवार को काजल की मौसी ने बताया कि राहुल की पहली शादी काजल ने ही अपनी एक सहेली से कराई थी। शादी के बाद काजल अपने सहेली को रात में अपने कमरे में बुला लेती थी। इस बात का पता जब राहुल को चला तो घर में काफी विवाद हुआ।
राहुल की दूसरी ,पत्नी भी घर छोड़ गई
बाद में राहुल और उसकी पत्नी दोनों अलग हो गए। हालांकि, लोगों को बताया गया कि राहुल की पत्नी को बच्चे ना होने की वजह से दोनों अलग हुए हैं। कुछ वक्त बीतने के बाद राहुल ने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। घर में नई बहू आई तो उसके साथ काजल का विवाद रहने लगा। इस वजह से वो भी कुछ समय बाद अपने मायके चली गई। इन सब बातों को लेकर अक्सर काजल का झगड़ा अपनी मां और भाई से होता था। हालांकि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपने दिल में नफरत पाले बैठी काजल इतना बड़ा और खतरनाक कदम उठा सकती है।
हत्या के बाद ब्यूटी पार्लर गई काजल
काजल के अंदर अपनी मां और भाई की जान लेने का कोई पछतावा नहीं था। मामले में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घर में रखे करीब 14 लाख रुपए के गहने उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखे और बाहर निकल गई। पहले काजल मोहल्ले के बाहर ही इधर उधर घूमती रही और इसके बाद ब्यूटी पार्लर गई। यहां उसने अपने बाल स्ट्रेट कराए। जब उसे तसल्ली हो गई कि घर पर पुलिस पहुंच गई होगी और सब इस वारदात को लूट समझ रहे होंगे तो वो वापस लौटी। यहां पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि वो जूस लेने के लिए बाहर गई थी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News