Posted on Jun 29, 2024 09:59 AM
बिलासपुर में ओयो होटल से दोनों को पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के सक्ती में सीएचओ अपहरण केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ अनुपमा जलतारे के अपहरण की कहानी खुद युवती ने ही रची थी। अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस पूरे कारनामे को अंजाम दिया। युवती ने अपने घरवालों के बचने के डर से पुरी कहानी रची और इसी के तहत भाई कलेश्वर जलतारे को फिरौती के लिए फोन भी कराया। पुलिस ने दोनों को बिलासपुर के एक ओयो होटल से बरामद कर लिया है। इस अपहरणकांड की एफआईआर भी पुलिस ने कर ली थी। लेकिन, पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस फिलहाल युवती और उसके बॉयफ्रेंड से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि सक्ती में अपहरण के मामले जानकारी के अनुसार सीएचओ अनुपमा अनुपमा अपने छोटे भाई के साथ सराईपाली में ही रहती थी। वह अपने भाई के साथ सक्ती आई थीं। वे सक्ती के कचहरी चौक के फल दुकान से फल खरीद रही थीं, तभी वह अचानक गायब हो गई। कुछ देर बाद भाई के पास फिरौती के लिए फोन आया, तो वह डर गया। सुबह फिर फोन आया तो उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस जगह अपहरण की बात कही जा रही है, वहां से अपहरण की पुष्टि नहीं हुई। सीएचओ के भाई का कहना है कि वे फल खरीद रहे थे, तभी उनकी बहन वहां नहीं मिली। कुछ देर बाद उनके पास फिरौती का फोन आया। 15 लाख रुपए की मांग की गई है। पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला का किडनैप नहीं हुआ था, बल्कि वो खुद अपने ब्वायफ्रेंड के साथ भागी थी। युवती को बिलासपुर से बरामद कर लिया गया है। किडनैपिंग की खबर से सनसनी फैल गयी थी। पुलिस किडनैपिंग को पहले से ही सच नहीं मान रही थी। बावजूद पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ जांच शुरू की, तो कुछ ही घंटों में मामला सामने आ गया। जांच में पता चला कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ मर्जी से भागी थी और गुमराह करने के लिए उसने किडनैपिंग की झूठी साजिश रची और घर में फिरौती मांगने के लिए भी कॉल करवाया। युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई। जांच में युवती अनुपमा की लोकेशन बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी के साथ मिली। फिलहाल युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे लेकर सक्ती रवाना हो गयी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News