Posted on Jun 29, 2024 10:04 AM
आफरीन, याशिका, अंशा, मृगांक, श्रेयांश दीपांकर, अशोक सिंह, उदित नारायण ने जीता ट्राफी
बैकुण्ठपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में शतरंज संघ सरगुजा के द्वारा 22 से 23 जून तक आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जो कि गांधी इंडोर स्टेडियम अम्बिकापुर में आयोजित किया गया उक्त प्रतिभागिता में लगभग 300 से ज़्यादा खिलाडियों ने हिस्सा लिया, यह स्पर्धा 4 वर्गो में सीनियर वर्ग अंडर 19, अंडर 15, अंडर 09 में सम्पन्न हुआ, इस प्रतियोगिता में कोरिया जिला के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन पुरस्कार प्राप्त किया, अंडर 15 बालिका वर्ग में बैकुण्ठपुर की आफरीन ने चैंपियनशिप अपने नाम किया वही बाल खिलाड़ी याशिका ने 9 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां की स्पर्धा में पहला स्थान अर्जित किया सीनियर वर्ग में दीपांकर सेन गुप्ता, उदित नारायण चक्रधारी को क्रमशः तीसरा एवम चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अंडर 15 की बालक वर्ग की स्पर्धा में श्रेयांश मिश्रा को संभाग में तीसरा स्थान मिला अंडर 9 में विवेक कुमार साहू को पांचवा स्थान वही बाल प्रतियोगिता में सबसे छोटे उम्र के बाल खिलाड़ी 6 वर्ष के मृगांक शर्मा एवं लड़कियों में 6 वर्ष की अंशा फातिमा ने अपने कुशल प्रदर्शन से सबका दिल जीत पुरस्कार पाने में सफलता प्राप्त किया, जिले के ईशान अहमद, फरहीन खान, सैम राजवाड़े, युवराज, सुरेंद्र, सूरज, पूजा, अनीश रज़ा, देबनाथ, रितेश, राहुल, पिंसु, भोला, शिवहरी, शौर्य यादव, अंश राज, अभिनव साहू, तनिष्का घोष, पूर्णभा, शरद खलखो, अज्वद खान, आहिल, आमिल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, इस अवसर पर कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारे जिले में प्रतिभा की कोई कमी नही उन्होंने कहा कि हमारे जिले में 6 वर्ष के बाल खिलाडियों का खेल प्रति रुझान जिले के लिए अच्छे संकेत है हमारी पूरी कोशिश रहेगी की राष्ट्रीय मानचित्र में कोरिया को इन होनहार खिलाडियों के माध्यम से स्थापित करे, कोरिया जिला शतरंज संघ के अदुल शमीम, आशीष गुप्ता, रूप नारायण पाण्डेय, डॉ विजय जांगड़े, डॉ गौरवकान्त बड़ेरिया, शिवहरी, अजय गुप्ता आनंद तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश गुप्ता, संवर्त कुमार रूप, अंजुम, शगुफ्ता खानम, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाडियों को बधाई दी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News