Posted on Jun 30, 2024 11:40 AM
रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बस्तर संभाग के नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष लालू कोर्राम और तोयनार सरपंच सैनू कोर्राम की गिरफ्तारी को कांग्रेस की रक्तपिपासु राजनीति का एक और कलंकित अध्याय बताया है। ठाकुर ने कहा कांग्रेस नेताओ और विधायक के सामने मोहला मानपुर में भाजपा के लोगों को काटने की बातें चलती रही और बाद में हआ भी ऐसा ही और अब जांच एजेंसी कांग्रेस के नेताओं को इसमें संलिप्त पा रही है तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति का बेहद दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय है। ठाकुर ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है कि चुनाव में अपनी हार को देखकर कांग्रेसियों ने हत्या करने तक का षड्यंत्र रचा। राजनीति में इतना गिर जाना कि किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की हत्या करवानी पड़े, इससे अक्षम्य अपराध कोई नहीं है। पूरे-के-पूरे कांग्रेस के लोग और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके दोषी हैं। कांग्रेस के शासनकाल में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की लगातार टारगेट किलिंग भी भूपेश सरकार के कार्यकाल पर एक बदनुमा दाग है। ठाकुर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिक पाखंड की पराकाष्ठा कर चुकी कांग्रेस इस तरह के घृणित खून-खराबे की राजनीति करके एक तरह से लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लिप्त है। ठाकुर ने कहा कि अब हर हाल में कांग्रेस के हर-एक षड्यंत्रों का खुलासा होगा, अपराधी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे और प्रदेश में विष्णु का सुशासन कानून का राज स्थापित करेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब विचारों के आधार पर मुकाबला करने में अक्षम हो जाती है तो अपने विरोधियों को रास्ते से हटाने के लिए ऐसे खूनी खेल खेलती रही है। यही कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र रहा है। अब जांच में कांग्रेस का खूनी राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो रहा है ठाकुर ने कहा कि येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने या सत्ता में बने रहने के लिए राजनीतिक विरोधियों की हत्या तक करके कांग्रेस ने गुरेज नहीं किया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News