Posted on Jun 30, 2024 11:46 AM
गर्भवती महिला की प्री-मेच्योर डिलवरी
सुरजपुर :- जिले के प्रेमनगर लॉक में बीते गुरुवार को एक गर्भवती महिला और पेट में पल रहे शिशु की जान आफत में फंस गई। 5 माह की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। परिजनों ने प्रसव पीडा शरू होने पर 102 महतारी एक्सप्रेस को फ़ोन कर सूचना दी। किन्तु वहां से केस को क्रिटिकल बताकर पल्ला झाड़ दिया गया। ऐसे में परिजनों ने फिर 108 संजीवनी एक्सप्रेस को इसकी सूचना दी। 108 की टीम संजीवनी बनकर आई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आनंदपुर लॉक प्रेम नगर निवासी सीता मानिकपुरी उम्र 26 पांच माह से गर्भवती थी। गुरुवार की शाम एकाएक प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गया। इसकी सूचना घर वालों ने 102 महतारी एक्सप्रेस को दी। उन्होंने केस की गंभीर बताकर आने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट लखपति राजवाड़े और ईएमटी बीरेंद्र कृष्ण कुशवाहा केस की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त गांव पहुँचे। यहां उन्होंने देखा कि गर्भवती सीता मानिकपुरी दर्द से व्याकुल है। गर्भवती महिला को तुरंत एम्बुलेंस में बैठाकर वे सीएचसी प्रेमनगर के लिए निकले। एम्बुलेंस बमुश्किल 3 किलोमीटर पहुँची थी कि गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और शिशु बाहर आने लगा। ऐसे में ईएमटी बीरेंद्र कुशवाहा ने ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श ली और उनके सलाहनुसार मितानिन की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। गर्भवती महिला सीता ने बेटी को जन्म दिया। बच्ची का वजन 5 से 7 सौ ग्राम के बीच है। जन्म के पश्चात तुरन्त दोनों को सीएचसी प्रेम नगर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला एवं उनकी बेटी को जिला अस्पताल सूरजपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फिरहाल माँ और नवजात बेटी को डॉक्टरों द्वारा निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News