छत्तीसगढ़ Sarguja

अंबिकापुर के 11 वर्षीय आर्यव पाण्डेय ने बढ़ाया शहर का मान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया

Posted on Jul 1, 2024 09:02 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अंबिकापुर के 11 वर्षीय आर्यव पाण्डेय ने बढ़ाया शहर का मान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया

अम्बिकापुर:-  बेलगाम ( कर्नाटक) में 26 मई से 31 मई तक शिव गंगा स्केटिंग क्लब में आयोजित गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए नगर के आर्यव पाण्डेय ने स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। । भारत के सभी राज्यों से आये 150 बच्चों ने लगातार 75 घंटे स्केटिंग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। जिसमें छत्तीसगढ़ से 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद सभी को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। अंबिकापुर शहर के 11 वर्षीय आर्यव पांडेय ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर का मान बढ़ाया है आर्यव पांडेय शहर के सहायक उप निरीक्षक बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडेय के सुपुत्र है।



Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment