Posted on Jul 5, 2024 09:25 AM
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने दिया कु. डेनिशा को दो लाख रूपये का चेक
महासमुंद 04 जुलाई 2024:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आज दो लाख रूपये की चेक प्रदान किया गया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज प्रातः आयोजित जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान कर कु. डेनिशा को शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रवीणता सूची जारी की गई थी, जिसके टॉप-10 में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायपाली की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के हाथ सम्मानित होकर कु. डेनिशा भाव विभोर हो गई। इस योजना के तहत राज्य में श्रमिक परिवार के कुल 13 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किया गया। छात्रा की माता श्रीमती ममता प्रधान श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में
पंजीकृत श्रमिक हैं। उनकी पुत्री कु. डेनिशा को श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत कथित राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, श्रमायुक्त, मंडल के सचिव उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News