Posted on Jan 15, 2024 03:58 PM
अंबिकापुर - 14 जनवरी 2024 । मकर संकांति के अवसर पर विलुप्त होती परंपरा पतंगबाजी में बच्चों और युवाओं का गजब का उत्साह देखा गया। रविवार को सरगुजा सेवा समिति द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में किया गया था। इस आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पतंग उत्सव को लेकर सुबह से ही गांधी स्टेडियम में पतंग लेकर लोग पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे से आयोजन प्रारंभ किया गया। पतंग काटो प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता में लोगों का उत्साह बढ़ चढकर दिखा। पूरे प्रतियोगिता के दौरान लोगों की आंखें आसमान पर टिकी रहे। रंग बिरंगी और कई आकार की पतंग लेकर लोग इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे। पूरे दिन एक दूसरे की पतंग काटने का सिलसिला पतंगबाजों के बीच देखा गया। इस पतंग उत्सव में इंडोनेशिया व दुबाई की उडऩे वाली पतंग आकर्षण का केंद्र रही। शहर के मुकेश अग्रवाल फैंसी पतंग प्रतियोगिता में इंडोनेशिया में बनी बाज रूपी पतंग सहित कई फैंसी पतंग लेकर पहुचे, जहां लोग इंडोनेशिया की इस फैंसी पतंग को देखकर अपने आप को नहीं रोक सके और फैंसी पतंगों के साथ सेल्फी खिंचवाने लगे, दरअसल शहर के निवासी मुकेश अग्रवाल इंडोनेशिया गए हुए थे जहां से 40 से अधिक पतंग लेकर अम्बिकापुर पहुचे और पतंग उत्सव में अपनी फैंसी पतंग का प्रदर्शन किया ,इंडोनेशिया की पतंग को सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में खाशा पसंद किया गया। आयोजन के दौरान सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, समिति के संजय अग्रवाल, अखिलेश सोनी, आलोक दुबे, आकाश गुप्ता, राजेश कश्यप, प्रयाग साहू, किशोर शर्मा, शुभम अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News