छत्तीसगढ़ Sarguja

छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य आदिवासी है और आदिवासी समाज के युवक का अपहरण कर जघन्य हत्या...!

Posted on Sep 8, 2024 06:46 PM

Last Updated by admin on2026-08-13 22:23:50

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य आदिवासी है और आदिवासी समाज के युवक का अपहरण कर जघन्य हत्या...!

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य आदिवासी है और आदिवासी समाज के युवक का अपहरण कर जघन्य हत्या...!
  • सर्व आदिवासी समाज के लोगों का सवाल...आरोपी के खाते से करोड़ों रुपए के लेनदेन की हो जांच ..!
  • संदीप के हत्यारों को फांसी देने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने CM को भेजा पत्र...


सरगुजा - सर्व आदिवासी समाज ने सीएम के नाम लिखे एक पत्र में मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय, उसके सहयोगी प्रत्यूष पांडेय व गौरी तिवारी के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर तीनों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं उसके परिजन को 2 करोड़ रुपए का मुआवजा व शासकीय नौकरी देने की भी मांग की है। सीएम के नाम लिखे गए पत्र में सर्व आदिवासी समाज ने कहा है संदीप का शव 75 दिन बाद मिला है। उन्होंने एसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच कराने तथा तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग की है उन्होंने मृतक संदीप लकड़ा की पत्नी सलीमा लकड़ा को शासकीय नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय के निजी खाते से आहरित करोड़ों रुपए का उपयोग इस प्रकरण को दबाने में इस्तेमाल किया गया है। इसकी जांच कर संबंधितों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया जाए।उन्होंने कहा है कि सीएम स्वयं एक आदिवासी समाज से आते हैं। एक आदिवासी समाज के लड़के का जघन्य हत्या कर उसे पानी टंकी के नीचे नींव में दफन कर दिया गया। इसमें शामिल मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment