छत्तीसगढ़ Sarguja

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Posted on Sep 10, 2024 03:42 PM

Last Updated by admin on2026-08-13 23:44:11

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अंबिकापुर :- सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम " कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी रानी रजक के नेतृत्व में  कराया गया। जिसके अंतर्गत गोद ग्राम डिगमा में "एक पेड़ माँ के नाम "के तहत श्री अजय तिवारी आर्ट & लिविंग टीचर अंबिकापुर सरगुजा, शा, पूर्व मा. शाला डिगमा के शिक्षकगण,बीएड प्रशिक्षणर्थियों एवं डिगमा स्कूल के बच्चों द्वारा एवं  पेड़ लगाया गया। 


एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी, इस अभियान के तहत लोगो से अपील की गयी कि वे अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाए, इस अभियान के पीछे की वजह यह हैं कि जैसे माँ का दर्जा हमारे जीवन में सबसे ऊँचा होता हैं, उसी प्रकार प्रकृति में पेड़ और मानव का सम्बन्ध बहुत गहरा होता हैं, पेड़ हमे आंक्सीजन देता हैं,शुद्ध वातावरण देता हैं, पेड़ के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, इसीलिए हम सभी को पेड़ लगाना चाहिए एवं पेड़ो की रक्षा करनी चाहिए।

कार्यक्रम में श्री अजय तिवारी आर्ट & लिविंग टीचर अंबिकापुर सरगुजा शा, पूर्व मा. शाला डिगमा के शिक्षकगण, बच्चों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रानी रजक, सहायक प्राध्यापक सुश्री सविता यादव,  सुश्री सीमा बंजारे अशैक्षणिक कर्मचारी श्रीमती गोल्डन सिंह, सुन्दर राम एवं बी. एड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणाथियों की उपस्थिति रही।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment