छत्तीसगढ़ Raipur

कवर्धा के लोहारीडीह बवाल मामले में राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई , गोपाल वर्मा होंगे नए कलेक्टर और एसपी होंगे राजेश अग्रवाल

Posted on Sep 21, 2024 06:03 PM

Last Updated by admin on2026-08-15 10:48:08

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


कवर्धा के लोहारीडीह बवाल मामले में राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई , गोपाल वर्मा होंगे नए कलेक्टर और एसपी होंगे राजेश अग्रवाल

*छत्तीसगढ़ का कवर्धा कांड...कई सवालों के साथ मचा बवाल..!*

*छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने लिया बड़ा एक्शन…TI सहित 23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच-2 हुए सस्पेंड- DSP का हुआ ट्रांसफर…*

*एएसआई एवं महिला आरक्षक हुए निलंबित।*

*लोहारीडीह हिंसा मामले में महिला आयोग करेगा पूछताछ...घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश!*

*कवर्धा विवाद के बाद कलेक्टर और SP की आखिरकार हुई छुट्टी...गोपाल वर्मा कलेक्टर और एसपी होंगे राजेश अग्रवाल*

*आदित्य गुप्ता*

रायपुर -: कवर्धा के लोहारीडीह बवाल मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। रेंगाखार थाने में पदस्थ थाना प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। सभी को लाईन अटैच किया गया है। वहीं, एएसआई कुमार मंगलनम थाना सिंघनपुर, आरक्षक अंकिता गुप्ता को निलंबित किया गया है। साथ ही नक्सल ऑपरेशन कबीरधाम में पदस्थ पर्यवेक्षण-निरीक्षण अधिकारी डीएसपी संजय ध्रुव को हटा दिया गया है। जन्मेजय महोबे के स्थान पर श्री गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर श्री राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस श्री विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 


सीएम ने कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


जानिए छत्तीसगढ़ कवर्धा जिले के लोहारीडीह का पूरा घटनाक्रम

बता दें कि जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग-अलग कारण से जान चली गई. 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी. शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई. वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है. इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई. मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है.

विपक्ष के कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

इधर, लोहारीडीह कांड को लेकर कल शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने डिप्टी सीएम गृहमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के गृह जिले में हुए घटना पर गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है। लोहारीडीह मामले के घटना की जांच हाईकोर्ट की सिटिंग जज ने करने, मृतक कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग, जंगल रेंगाखार थाना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की है। 

साहू समाज ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनीः

गांव में तीन लोगों की मौत के बाद जिला साहू संघ ने बैठक कर आठ सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम Collector को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस द्वारा लोहारीडीह मामले में प्रदेश बंद के आह्वान का जिला साहू संघ ने समर्थन देने से इनकार किया है. मांगें पूरी नहीं होने पर साहू समाज ने उग्र आंदोलन का चेतावनी दी है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment