छत्तीसगढ़ Jaspur

जशपुर से 186 श्रद्धालुओं का जत्था रामलला दर्शन के लिए रवाना

Posted on Oct 8, 2024 03:30 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


जशपुर से 186 श्रद्धालुओं का जत्था रामलला दर्शन के लिए रवाना


भगवान राम का जय-जयकार करते हुए झूमे श्रद्धालु

जशपुरनगर -: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई रामलला दर्शन योजना के तहत आज जशपुर जिले के जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका से कुल 186 तीर्थ यात्रियों को रामलला दर्शन के लिए रवाना किया गया। जशपुर के यात्री अंबिकापुर ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे । इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में रामलला के दर्शन को जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देश में जशपुर जिले से निरंतर श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। आज जशपुर जिले से जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही हैं।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment